वर्दी............best motivational poem



ये वर्दी जो तुम देखते हो शान है
लाखों दिलों के दिल की ये अरमान है 
ये देशभक्ति साहसों की खान है 
हां मेरी वर्दी मेरी ये जान है,
हां मेरी वर्दी मेरी ये जान है !!


ना बाजार में पैसों से इसे
खरीद कर लाया है हमने
ना ही मुफ्त में किसी के 
रहमों करम से इसे पाया है हमने
इस वर्दी को पाना,
इस वर्दी को पाना 
इतना भी नहीं आसान 
हां अपने खून, पसीने से 
इसे कमाया है हमने
तभी आज इस वर्दी पर 
लिखा मेरा नाम है 
हां मेरी वर्दी, मेरी ये जान है
हां मेरी वर्दी, मेरी ये जान है !!


याद है वो पल जब मुझको,
मेरी खुशी मिली थी
याद है हर पल जब मुझको,
मेरी वर्दी मिली थी..................


ना जाने किस तरह मैं भी,
निखर गया था 
ना जाने किस तरह मैं भी,
निखर गया था
सैलाब से रोमांच से 
मैं भर गया था
उस पल का वह एहसास,
कुछ खास ही था
अपने मां से तो दूर,
पर भारत मां के पास ही था...........



अब बात थी वर्दी की हर
रश्में निभाने की 
स्वीकार जो की थी 
वो हर कसमें निभाने की

हूं मैं फौजी, 
हूं मैं फौजी 
अपनी देशभक्ति निभाऊंगा

हंसते-हंसते वतन की खातिर अपनी जान 
न्योछावर कर जाऊंगा
अपनी जान 
निछावर कर जाऊंगा .......!!!

 

जय हिंद


  
✒️@सृष्टि सिंह राजपूत


Popular posts from this blog

MNS RANK STRUCTURE, SALARY & BENEFITS

Girl from Rajasthan inspiring journey Aditi to Lt Aditi in Indian Army

Sucessful story of Neet AFMC cadet From Karnataka : Rajesh PM son of a Farmer